अगर आपको पसली का फ्रैक्चर है तो क्या करें?

छाती चोट या पसली का फ्रैक्चर का संदेह होने पर तुरंत किसी अनुभवी थोरेसिक यानि चेस्ट सर्जन से संपर्क करें और छाती का एक्सरे करायें। आजकल के युग में छाती का एक्सरे सबसे सस्ती, सबसे महत्त्वपूर्ण और सबसे उपयोगी जाँच है जिससे तुरंत इलाज की आगे की दिषा निर्धारित करने में मदद मिलती है और मरीज का समुचित इलाज करके उसकी जान बचाई जा सकती है। कभी कभी छाती में मामूली सी चोट लगने पर यह जरूरी नहीं कि मरीज को उसी समय तेज दर्द हो या उसकी मौत हो जाए बल्कि देखा गया है कि कई बार मरीज को उस समय कोई खास परेषानी नहीं होती लेकिन एक हफ्ते के बाद छाती में भयानक जटिलता आ जाने से मरीज की मौत हो जाती है। इसलिए पसली की चोट को चाहे छोटी हो कभी भी नज़र अंदाज न करें और तुरंत किसी थोरेसिक सर्जन से परामर्ष लें।

Read more…

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp