सड़क दुर्घटनाएँ क्यों खतरनाक होती हैं?

यह देखा गया है कि बड़ी सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्ति अस्पताल पहुँचने के पहले ही दम तोड़ देता है। सड़क दुर्घटना में घटना स्थल पर होने वाली मौतों के लिए सबसे ज्यादा जिम्मेदार छाती चोट है। सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों में 75 प्रतिषत प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रोल छाती चोट का है। इसलिए छाती की चोट को नज़रअंदाज न करें और उसका तुरंत इलाज करायें अन्यथा मौत के मुँह में जाने में तनिक भी देर नहीं लगेगी। अपने देष में इमरजेन्सी स्वास्थ्य सेवाओं का स्तर बहुत ही गिरा हुआ है। सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को सही अस्पताल में पहँुचाने का न ही कोई पुख्ता इंतजाम है और न ही स्वास्थ्यकर्मी को ऐसे घायल व्यक्तियों को बगैर और नुकसान पहुँचाए सुरक्षित अस्पताल में पहुँचाने के लिए अपेक्षित अनुभव है। देखा गया है कि सड़क दुर्घटना स्थल से अस्पताल में पहुँचाने के लिए तौर तरीके इतने गलत होते हैं कि घायल व्यक्ति को फायदा होना तो दूर की बात और उसका नुकसान ही ज्यादा हो जाता है जिससे गंभीर समस्या पैदा हो जाती है जो कभी कभी मौत का कारण बन जाती है।

Read more…

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp