बलगम में खून आने का कारण फेफड़े का कैंसर भी हो सकता है

अपने देश में बलगम में खून आने का तीसरा महत्त्वपूर्ण कारण फेफड़े का कैंसर है। षहरों व कस्बों के नौजवानों में धूम्रपान की बढ़ती आदत की वजह से फेफड़े के कैंसर से पीडित मरीजों की संख्या में हर साल बढ़ोत्तरी हो रही है। खेत खलियानों में काम करने वाले मजदूरों में बीड़ी पीने की आदत फेफड़े के कैंसर को जन्म देने में एक महत्त्वपूर्ण भूमिका अदा कर रही है। यह एक गंभीर चिंता का विषय है क्योंकि धूम्रपान न केवल फेफड़े के कैंसर को जन्म देता है बल्कि शरीर के विभिन्न अंगो को सप्लाई करने वाली खून की नलियों में सिकुड़न पैदा करता है जिसकी वजह से लोग फेफड़े के साथ साथ हाथ पैर भी गवाँ बैठते हैं। अगर किसी धूम्रपान के आदी नौजवान के खाँसने पर खून आए तो फेफड़े के कैंसर होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता।

Read more…

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp