पसलियों की चोट से कैसे बचें?

पसली फ्रैक्चर से बचने का सबसे अच्छा उपाय यह है कि कार चलाते वक्त सीट बेल्ट जरूर बाँधे। एक सर्वेक्षण के अनुसार सीट बेल्ट की वजह से सड़क दुर्घटनाओं में छाती चोट से होने वाली मौतों में 45 से 50 प्रतिषत तक की कमी आती है। इस तथ्य से ही पता चलता है छाती चोट से होने वाली मौत को रोकने में सीट बेल्ट की उपयोगिता कितनी अधिक है। जैसे स्कूटर व मोटरसाइकिल चालक के लिए हेलमेट पहनना सिर के लिए कवच है, उसी तरह कार चालक के लिए सीट बेल्ट पहनना जीवनरक्षक है। सड़क दुर्घटना में दुर्घटना स्थल पर तुरंत मौत का कारण ज्यादातर गंभीर छाती चोट व पसली फ्रैक्चर ही होती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp