बलगम खून आने पर तुरंत किसी थोरेसिक सर्जन से संपर्क करें।बलगम में साथ खून आने के कारणों की जाँचों के अलावा छाती का एक्सरे, छाती का एच. आर. सी. टी. स्कैन व कभी कभी एम. आर. आई. व लंग बायप्सी की जरूरत पड़ती है। अगर फेफड़े का कोई हिस्सा इन्फेक्शन की वजह से बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर नष्ट हो गया है तो उसको जल्द से जल्द निकलवा दें, तभी बलगम के साथ खून की समस्या पर स्थाई रूप से नियंत्रण किया जा सकता है। नष्ट हुए हिस्से को निकलवा देने का दूसरा फायदा यह है कि आसपास के फेफड़े का स्वस्थ हिस्सा समय रहते बर्बाद होने से बच जाता है।
अगर खाँसी में खून आने का कारण फेफड़े का कैंसर निकलता है तो कैंसर सहित उस फेफड़े को निकलवा देने से ही मरीज की जान बच पाती है और साथ ही साथ दूसरे फेफड़े में कैंसर को फैलने से रोका जा सकता है।

Dr. K. K. Pandey is a Senior Consultant in Thoracic & Endothoracic Surgery at Indraprastha Apollo Hospital, New Delhi, with 30+ years’ experience in lung cancer surgery, chest tumors, pleural diseases, VATS, esophageal surgery and minimally invasive thoracic procedures. He is also a dedicated health writer and educator.
