आजकल छोटे छोटे वाद विवाद मारपीट को जन्म देते हैं। बात बात पर मुक्केबाजी षुरू हो जाती है जिसमें एक या दो पसलियाँ चटक जाती हैं। अक्सर लोग दुपहिया वाहन यानि मोटरसाइकिल या स्कूटर गैर जिम्मेदाराना ढंग से चलाते हुए सड़क पर गिर जाते हैं और अपनी पसलियों का फ्रैक्चर करवा लेते हैं। कभी कभी लोग ऊँचाई से गिरने पर अपनी पसली तोड़ लेते हैं। कार चलाते वक्त सीट बेल्ट न पहनने की वजह से छाती में सीधे सीधे चोट लगती है और जिससे या तो एक तरफ की या तो दोनों तरफ की पसलियाँ टूट जाती हैं।
आजकल प्रजातन्त्र के ज़माने में रोज होने वाले प्रदर्षनों में अक्सर पुलिस लाठी चार्ज, ईंट व पत्थरबाजी की घटना आम बात हो गई है। अक्सर प्रदर्षनकारी इन हिंसक घटनाओं में घायल हो जाते हैं और अपनी पसलियों का फ्रैक्चर कर बैठते हैं।

Dr. K. K. Pandey is a Senior Consultant in Thoracic & Endothoracic Surgery at Indraprastha Apollo Hospital, New Delhi, with 30+ years’ experience in lung cancer surgery, chest tumors, pleural diseases, VATS, esophageal surgery and minimally invasive thoracic procedures. He is also a dedicated health writer and educator.
