कभी कभी नवयुवक व नवयुवतियों में फेफड़े में स्थित खून की नलियों की संरचना में पैदाईशी नुक्स होता है। ये खून की नलियाँ फेफड़े को सप्लाई करने के पहले ही आपस में जुड़ जाती हैं जिसे मेडिकल भाषा में पी. ए. वी. एम. कहते हैं यानि प्लोमनरी आरटीरियो वेनस मैलफोरमेशन कहते हैं।
कभी कभी देखा गया है कि किसी सड़क दुर्घटना में लगी पुरानी छाती की चोट या छाती के अन्दर जमे हुए मवाद की वजह से फेफड़े में स्थित ष्वास नली का फेफड़े की बाहरी सतह से सीधा सीधा संपर्क हो जाता है जिसे मेडिकल भाषा में ब्रान्कोप्लूरल फिष्चुला यानि बी. पी. एफ. कहते हैं। इस भयानक स्थिति में जब मरीज खाँसता है तो बलगम के साथ खून आने की संभावना रहती है।

Dr. K. K. Pandey is a Senior Consultant in Thoracic & Endothoracic Surgery at Indraprastha Apollo Hospital, New Delhi, with 30+ years’ experience in lung cancer surgery, chest tumors, pleural diseases, VATS, esophageal surgery and minimally invasive thoracic procedures. He is also a dedicated health writer and educator.
